bharat ka sabse takatwar insan | पूरी जानकारी हिंदी में 2022

आज के इस आर्टिकल के जरिए हम bharat ka sabse takatwar insan के बारे में जानेंगे, दुनिया में ताकतवर इंसानों की कोई कमी नहीं हैं, भारत में भी बहुत सारे ताकतवर इंसान हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे ताकतवर इंसान कौन है?

अगर आपका जवाब नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के सबसे ताकतवर इंसान के बारे में विस्तार से बताया है, अगर आप यह लेख आखिर तक ध्यान से पढ़ते हैं तो आपको भारत के ताकतवर इंसान के बारे में और कहीं खोजने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि भारत का सबसे ताकतवर इंसान कौन हैं? हम आपसे यही उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा।

भारत का सबसे ताकतवर इंसान

bharat ka sabse takatwar insan : भारत का सबसे ताकतवर इंसान लेखराज उर्फ सन्नी है, उन्होंने ‘स्ट्रॉन्गमैन ऑफ इंडिया 2016’ का खिताब जीतकर खूब नाम कमाया, ताकतवर बनना और बने रहना कोई आसान कार्य नहीं है, इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग करनी होती है।

उनके ट्रेनर का नाम हरदीप सिंह मल्ली है, उन्होंने पिछले तीन सालों में लेखराज को पावर लिफ्टिंग का हर एक दांव पेंच बहुत ही अच्छे तरीके से सिखाया है, लेखराज की डाइट की बात करें तो वह दिन में 60 अंडे, 2 लीटर दूध, 1 किलो चिकन और 2 दर्जन केले खाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेखराज के ट्रेनर हरदीप खुद पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में दो बार मिस्टर एशिया रह चुके हैं और आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं, लेखराज एक बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं, वह मोहाली में अपने चाचा के पास रोजगार के लिए आए थे, लेखराज पिछले तीन साल से मोहाली में ही रहते हैं।

लेखराज ने बताया कि उन्होंने जिस ‘स्ट्रॉन्गमैन इंडिया 2016’ में हिस्सा लिया था उसमें 50 से भी ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए थे, फिलहाल लेखराज का यही लक्ष्य है कि एशिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता और विश्व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पर कब्जा कर सके, इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

लेखराज के ट्रेनर हरदीप ने बताया कि WWE की तरफ से लेखराज को बेस्ट पावरलिफ्टर चुना गया है, हाल ही के समय में लेखराज ने बहुत ही प्रसिद्ध पाई है, यकीनन लेखराज एक बहुत ही ताकतवर इंसान है।

महान गामा पहलवान कौन थे?

महान गामा पहलवान का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, उनका जन्म 22 मई 1878 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था, उनका असली नाम गुलाम मोहम्मद बक्श बट्ट था, उन्होंने अपने पांच दशक से भी लंबे करियर में पांच हजार से भी ज्यादा मुकाबले लड़े और कभी नहीं हारे, वह भारत के सबसे महान पहलवान हैं।

बड़ौदा के सयाजीबाग संग्रहालय में 1200 किलो से भी अधिक का एक विशाल पत्थर स्थित है, माना जाता है कि गामा पहलवान ने वह पत्थर उठाया था, बचपन से ही उनकी रुचि कुश्ती में थी, साल 1888 में उन्होंने स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिता में भाग लिया था जिनमें कुल 400 पहलवान शामिल हुए थे।

उस दौरान उनकी उम्र मात्र 10 वर्ष थी, इसके बावजूद उनका नाम शीर्ष 15 विजेताओं में शामिल हुआ था, उनकी कम उम्र को मद्देनजर रखते हुए जोधपुर के महाराजा ने गामा पहलवान को प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर दिया था और उनके प्रशिक्षण का खर्च उठाने का भी निर्णय लिया।

गामा पहलवान की ताकत के पीछे का सबसे बड़ा राज उनकी डाइट थी, वह प्रतिदिन 15 लीटर दूध पिया करते थे, तीन किलो मक्खन, 9 किलो बादाम और 5 टोकरी फलों की खाते थे, इसके अलावा वह प्रतिदिन 5 हजार सिट अप्स, 3 हजार पुश अप्स और साथ ही कुश्ती किया करते थे, उनकी मृत्यु 82 वर्ष की उम्र में 23 मई 1960 को लंबी बीमारी के चलते हुई थी।

FAQs: Bharat ka sabse takatwar insan

तो चलिए अब हम आज के इस आर्टिकल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब जानते हैं :-

भारत का सबसे ताकतवर पहलवान किसे माना जाता है?

भारतीय और विश्व कुश्ती में महान गामा पहलवान एक बहुत ही लोकप्रिय नाम है, उनकी ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने पांच दशक के लंबे करियर में 5 हजार से भी अधिक मुकाबले लड़े लेकिन वह कभी नहीं हारे, वह भारतीय कुश्ती में सबसे महान पहलवान हैं।

दुनिया में सबसे ताकतवर इंसान कौन है?

आज के समय में टॉम स्टोल्टमैन दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैं, उन्होंने हाल ही में आयोजित एटलस स्टोन प्रतियोगिता में 20 टन की ट्रेन को ढकेला था, 320 किलोग्राम के वजन को उठाया था और 33 पाउंड के केज को उछाला था।

गामा पहलवान इतने ताकतवर कैसे थे?

महान गामा पहलवान की ताकत के पीछे का राज पौष्टिक आहार था, वह एक दिन में 7.5 लीटर दूध पिया करते थे, ढेर सारे फल खाते थे, आधा किलो पिसा हुआ बादाम फलों के रस में मिलाकर पीते थे और बहुत ही ज्यादा कसरत करते थे।

Conclusion:-

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने भारत का सबसे ताकतवर इंसान के बारे में विस्तार से चर्चा की है, अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी समझ नहीं आया है या आप हमें कुछ अन्य सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।

हम आपके कमेंट का उत्तर जल्द से जल्द देंगे, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी भारत के ताकतवर इंसान के बारे में जानकारी मिल सके, आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल के साथ।

जय हिंद जय भारत।

Leave a Comment